टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्यवाई की जा रही है। इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बता दें, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर तेलंगाना की भद्रादी कोत्तागुड़म में पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 5 नक्सली बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। माओवादियों के पास से पुलिस ने एक ट्रैक्टर कार्डेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि, इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बड़े नक्सली लीडरों के पास लेकर जा रहे थे। ये छत्तीसगढ़ या फिर तेलंगाना में इस साल के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी में थे। हालांकि, पुलिस ने नक्सलियों के इस मंसूबों को नाकाम कर दिया।

तेलंगाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नक्सली संगठन के सदस्य भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ मुलाकानापल्ली और दुमुगुडेम मंडल के एक ठिकाने में मौजूद हैं। इसी के आधार पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने दुमुगुडेम और CRPF की 141वीं बटालियन के जवानों की एक टीम बनाकर मौके के लिए रवाना किया गया। इलाके के गांवों और इससे लगे जंगल में सर्चिंग अभियान चलाकर 10 संदिग्धों को पकड़ा। जिनके पास से एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो वाहन समेत दो बाइक भी बरामद की गई।

See also  पेट एवं पित्त की थैली के कैंसर के मरीजों को सीलिएक प्लेक्सस ब्लॉक इंजेक्शन से मिली पेट दर्द से राहत

वहीं, भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने बताया कि, इन सभी से पूछताछ में कई खुलासे भी हुए हैं। इनके पास से बरामद किए गए बारूद की कीमत लाखों में है। हालांकि, नक्सली ये विस्फोटक सामान कहां से लेकर आ रहे थे, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।