टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के महासमुंद हाइवे पर यातायात विभाग द्वारा की जा रही अवैध वसूली से तंग आकर ट्रक मालिक व चालकों ने वाहन जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी मिली है कि एनएच 53 (National Highway-53) पर पटेवा थाना क्षेत्र के छछानपैरी के पास ट्रक चालकों ने मार्ग पर गाड़ी खड़ा कर दिया है।

ट्रक चालकों ने मार्ग को अवरुद्ध कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी है। वाहन चालक वाहनों के लगातार चेकिंग से ये नाराज हैं। चालक परिचालक यहां नारेबाजी कर बार बार चेकिंग और वसूली के प्रति विरोध जता रहे हैं। इस मामले में आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।

महासमुंद हाइवे पर ट्रक चालकों द्वारा लगाएं गए जाम की वजह से आवाजाही में परेशानी हो रही है। चौराहे पर खड़े ट्रक और रोड पर प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों की वजह से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालकों के इस विरोध प्रदर्शन में बस चालाक भी कुछ हद तक इनका समर्थन कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।