कोरोना

रायपुर। छत्तीसगढ़ 18 वर्ष से अधिक के अपने सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाने के काफी करीब पहुंच गया है। इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 68 प्रतिशत दोनों टीके लगवा चुके हैं।

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 55 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। यहां एक लाख 47 हजार 165 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (19 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 38 लाख दो हजार 173 टीके लगाए गए हैं।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 94 लाख सात हजार 335 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं एक करोड़ 33 लाख 41 हजार 649 नागरिकों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। राज्य में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक नौ लाख छह हजार 024 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।

See also  Chhattisgarh Urban Body Election 2021: सोशल मीडिया पर राजनेता दिखा रहे दम... ट्विटर पर कांग्रेस है आगे तो फेसबुक पर भाजपा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।