CG News : प्रदेश की महिला प्रधान आरक्षक ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता 2 गोल्ड और एक सिल्वर, मिला ‘‘छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन’ का ख़िताब
CG News : प्रदेश की महिला प्रधान आरक्षक ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता 2 गोल्ड और एक सिल्वर, मिला ‘‘छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन’ का ख़िताब

राजनांदगांव। प्रदेश के राजनांदगांव की महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग में 02 गोल्ड और राष्ट्रीय स्तर पर 01 सिल्वर मेडल जीतकर राजनांदगांव पुलिस का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वीमेन के ख़िताब से नवाजा गया।

बता दें कि, दुर्ग में 13 से 15 दिसंबर तक राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान राजनांदगांव जिले में 18 जनवरी को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को विजयी होने पर विधायक अरूण वोरा ने 2 गोल्ड मेडल एवं छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन का खिताब दिया। इसके साथ ही 19 दिसंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर 01 सिल्वर मेडल दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।