बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और मंत्रियों पर चढ़ा 1980s Retro Trend का खुमार, रेट्रो लुक में दिखीं तस्वीरें

1980s Retro Trend : रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980s Retro Trend का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। अब इस ट्रेंड की रंगत छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई देने लगी है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से लेकर प्रदेश के कई मंत्री और विधायक तक रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। नेताओं ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

80s के अंदाज में दिखे छत्तीसगढ़ के नेता

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी इस वायरल ट्रेंड की चर्चा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वन मंत्री केदार कश्यप समेत कई नेताओं की तस्वीरें 1980 के दशक के अंदाज में सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नेताओं का लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है। पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग और विंटेज फोटो इफेक्ट तस्वीरों को 80s वाला फील दे रहे हैं। कुछ तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है, जैसे ये किसी पुराने फोटो एल्बम का हिस्सा हों।

आखिर क्या है 1980s Retro Trend?

1980s Retro Trend सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक फोटो ट्रेंड है। इसमें यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीर को 1980 के दशक की शैली में बदलते हैं। तस्वीर में उस दौर के फैशन, हेयरस्टाइल, कैमरा क्वालिटी, कलर टोन और बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया जाता है। यही बदलाव तस्वीर को पुराने जमाने का लुक देता है। सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह ट्रेंड सिर्फ फोटो एडिट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पुराने दौर की यादों को नए अंदाज में पेश करने का तरीका भी बन गया है।

नेताओं की तस्वीरों पर लोगों की नजर

छत्तीसगढ़ के नेताओं के रेट्रो लुक वाली तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की दिलचस्पी भी बढ़ी है। आमतौर पर राजनीतिक खबरों और बयानों में नजर आने वाले नेता जब अलग अंदाज में दिखाई देते हैं, तो तस्वीरें लोगों का ध्यान खींचती हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेंड ने नेताओं की सोशल मीडिया मौजूदगी को भी हल्का-फुल्का और अलग रंग दिया है। राजनीतिक पोस्ट के बीच 80s लुक वाली तस्वीरें लोगों के लिए चर्चा का नया विषय बन रही हैं।

बॉलीवुड से राजनीति तक पहुंचा ट्रेंड

1980s Retro Trend का असर सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। देशभर में सोशल मीडिया यूजर्स के साथ कई चर्चित चेहरे भी अपने पुराने दौर वाले लुक को आजमा रहे हैं। बॉलीवुड के फिल्मी अंदाज से लेकर नेताओं की विंटेज तस्वीरों तक, सोशल मीडिया पर रेट्रो कंटेंट तेजी से पसंद किया जा रहा है।

40 साल पीछे ले जा रहा सोशल मीडिया ट्रेंड

आज के डिजिटल दौर में जहां हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो का चलन है, वहीं 1980s Retro Trend लोगों को पुराने कैमरे और फोटो एल्बम की याद दिला रहा है। छत्तीसगढ़ के नेताओं का इस ट्रेंड से जुड़ना इसे प्रदेश की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर भी खास बना रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के और कितने राजनीतिक चेहरे इस रेट्रो ट्रेंड में नजर आते हैं।