रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर योजना में कोई गड़बड़ी हुई तो सीधे कलेक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह सख्त चेतावनी राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा, देशभर में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 30% छत्तीसगढ़ को मिले हैं। यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, आज पीएम मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों के खातों में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। आवासहीनों के घर का सपना पूरा होने जा रहा है।

सीएम ने कार्यक्रम में लाभार्थियों का पांव धोकर स्वागत करते हुए उन्हें और पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

See also  RAIPUR News: शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में 27 से दिखेगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का रोमांच, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा जैसे दिग्‍गज खिलाड़ी होंगे शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।