रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल होने विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर चर्चा के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग की बड़ी टीम गुरूवार को यहां पहुंच रही है। आयोग की टीम सभी कलेक्टर, और एसपी के साथ बैठक करेगी।

केन्द्रीय चुनाव आयोग के साथ बैठक के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टर, और एसपी का कल से दो दिन यहां डेरा होगा। न्यू सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से बैठक चलेगी। शुक्रवार को भी दिनभर बैठकों का सिलसिला चलेगा।

बताया गया कि चुनाव आयोग के सीनियर उपायुक्त धर्मेन्द्र शर्मा, और नितेश व्यास की अगुवाई में उपायुक्त हरेन्द्र कुमार, अजय साहू, आरके गुप्ता, और एसके साहू व एम एन भूरोलिया भी साथ रहेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी, और आयोग की तरफ से आगामी तैयारियों को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  दो मोस्ट वांटेड नक्सलियों ने किया सरेंडर, 54 जवानों की हत्या में थे शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।