बिलासपुर। मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। बस्तर के बाद आज 7 जून को बिलासपुर में संभागीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के करीब 1000 निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे।

सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ ,चरणदास महंत दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना महंत सहित राष्ट्रीय व प्रदेश इकाई के संभागीय पदाधिकारी, जिलों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महापौर, नगर निगम पार्षद, जिला पंचायत, जनपद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभापति, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित रायगढ़, जांजगीर,-चांपा, कोरबा, मुंगेली, जीपीएम और सक्ती जिलों के करीब 1000 पदाधिकारी इसमें शामिल होने जा रहे हैं।

See also  लाल आतंक ने एनएमडीसी के डम्परों को किया आग के हवाले

0.24 विधानसभा सीटों में से 13 पर कांग्रेस विधायक

बता दें कि बिलासपुर संभाग में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से वर्तमान में 13 कांग्रेस के पास है। सात में भाजपा, दो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और दो बसपा के पास है। सन् 2018 के चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का इस संभाग में अच्छा असर देखा गया था जिसके चलते उसे कोटा, लोरमी की 2 सीटें ही नहीं मिलीं बल्कि बसपा को गठबंधन के कारण से जैजैपुर और पामगढ़ की सीटें भी हासिल हुई।

भाजपा के पास 7 सीटें हैं। इनमें मुंगेली, रामपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा और जांजगीर शामिल हैं। इनमें जांजगीर सीट से नारायण चंदेल हैं जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं। बिल्हा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक व मुंगेली तथा रामपुर से क्रमशः पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले और ननकीराम कंवर विधायक हैं। बिलासपुर संसदीय सीट में भी इस समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सांसद हैं।।

See also  सुप्रीम कोर्ट से अमन सिंह को लगा झटका, सीबीआई को केस नहीं होगा ट्रांसफर

प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद संभाग की 24 में से 11 सीटें विपक्ष के पास हैं। इसलिए यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है। कांग्रेस के पास जो 13 सीटें हैं उनमें एक सीट मरवाही उप-चुनाव के बाद हाथ आई। अन्य सीटों में बिलासपुर, लैलूंगा, रायगढ़,सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, कोरबा, कटघोरा, पाली,तानाखार, सक्ती, चंद्रपुर और तखतपुर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।