बुधवार, 16 सितंबर 2026 बुध, 16 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में 165 तबादले, जिला अधिकारी से कांस्टेबल तक बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में 165 तबादले, जिला अधिकारी से कांस्टेबल तक बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Excise Department में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेश में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी तक शामिल हैं। तबादले के बाद सभी संबंधित कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

12 जिला आबकारी अधिकारियों की बदली पदस्थापना

जारी तबादला सूची में 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 57 आबकारी उप निरीक्षकों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं। विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल का दायरा केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं है। मैदानी अमले के साथ कार्यालयीन और सहायक कर्मचारियों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।

कांस्टेबल से ड्राइवर और चपरासी तक तबादले

आदेश के तहत 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का भी स्थानांतरण किया गया है। वहीं 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस तरह आबकारी विभाग की जारी सूची में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

किस श्रेणी में कितने तबादले?

पदसंख्या
जिला आबकारी अधिकारी12
सहायक जिला आबकारी अधिकारी31
आबकारी उप निरीक्षक57
हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल39
क्लर्क12
ड्राइवर एवं चपरासी14
कुल165

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन