रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कई बार डॉ. मनमोहन सिंह के पास गए थे। उन्होंने उन्हें एक विशाल हृदय और सकारात्मक सोच वाला नेता बताया।

सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया और लाइसेंस राज की समाप्ति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संसद सदस्य रहते हुए उन्हें डॉ. सिंह से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सराहा योगदान

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था और देश के विकास के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उनकी नीतियों ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया।

सदन में सभी सदस्यों ने डॉ. सिंह के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।