रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज मतदान जारी है, जहां प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो रही है। आम नागरिकों के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जगदलपुर में मतदान किया।

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने गृह नगर रायगढ़ में पत्नी संग मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता सुशासन और विकास की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि रायगढ़ नगर निगम सहित सभी निकायों में भाजपा की जीत होगी। चौधरी ने कहा, “जनता ने एक साल में बदलाव और विकास देखा है, और निकाय चुनावों में भी भाजपा का कमल खिलेगा।”

जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जताया जीत का भरोसा

इसी तरह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जगदलपुर में मतदान किया और पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का सीधा असर चुनाव परिणामों में दिखेगा। सिंहदेव ने कहा, जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है, निगम, पालिका और पंचायत सभी में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। बता दें की परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।