रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद पदों के लिए मतदान जारी है, जबकि मतगणना 15 फरवरी को होगी।

मतदान के बाद मीनल चौबे ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। जनता में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, तो जनता मुझे मेरे अनुभव का पूरा लाभ देगी और हमारे पक्ष में मतदान होगा…

See also  राज्य उपभोक्ता फोरम का फैसला : मृत दिव्यांग के परिजनों को 14 लाख भुगतान करेगा एलआईसी

बता दें कि शहर सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें अब 15 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।