रायपुर। छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज की जानिब से एक प्रतिनिधि मंडल ने बिरनपुर हिंसा में जान गवाने वालो की विधवा अलहम बी और शकीला बी दोनो को आज ग्राम बिरनपुर पहुंचकर 5_5 लाख का चेक प्रदान किया गया। छत्तीसगढ मुस्लिम समाज ने फिर से पीड़ित के आश्रितों की मदद की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मामूली घटना मे तीन लोगों की मौत हो गई थी। मिल जुलकर रहने वाले ग्रामीणों को इस अप्रत्याशित घटना ने झकझोर कर दिया था। कभी भी इस गांव मे कभी इस प्रकार की घटना घटित नही हुई थी। आज भी गांव मे आपसी सौहार्द देखा गया। अब गांव मे शांति है।

घटना को भूलकर गांव के लोग खेती किसानी में लगे हुए हैं। इस मौके पर दुर्ग से फजल संजरी साहब, राजनांदगांव से तनवीर अहमद, खैरागढ़ से शमसुल हुदा खान , गंडई से अय्यूब कुरैशी, जावेद खान और रायपुर से अकरम सिद्दीकी, मो. ताहिर, पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना, केलाबाड़ी मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली शेख सिराज, जामा मस्जिद दुर्ग के मुतवल्ली रिज़वान खान तथा गांव के अन्य लोग सहित छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।