रमन सिंह

रायपुर। प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी इस वक्त तूता धरना स्थल पर नियमितीकर को लेकर डटे हुए हैं। इन्ही संविदा कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी तूता धरना स्थल पहुंचे।

बता दें कि 2 दिन पहले कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा था कि, आने वाले दिनों में जेल भरो आंदोलन करेंगे और अब इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि, जो भी जिस विभाग में काम कर रहा हैं। उन्हें नियमित किया जाए। कांग्रेस की 15 दिन के अंदर दो कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कार्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर फैसला लिया जाना था। एक कैबिनेट बैठक तो 6 जुलाई को हुई थी और दूसरी 12 जुलाई, लेकिन इन दोनों बैठकों के बाद भी कार्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।

संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, राज्य में जब हमारी सरकार थी, उस वक्त हमने नियमितिकरण किया था। शिक्षा कर्मियों का संविलियन हमने किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में कर्मचारियों के नियमितकरण की बात करने के बाद भी वादे को पूरा नहीं किया गया। तूता धरना स्थल पहुंचकर डॉ. रमन सिंह ने संविदा कर्मचारियों से कहा कि, हम घोषणा पत्र में आपकी मांगों को शामिल करके पूरा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय नेताओं का दौरा लगातार जारी है। 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिलासपुर के दौरे पर आए थे। इसके बाद पीएम मोदी के आने से पहले 5 जुलाई को राजधानी रायपुर में चुनावी रणनीति पर भाजपा के दिग्गजों से बातचीत करने के लिए आए थे। अब एक बार फिर गृहमंत्री शाह 14 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।