Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: कवर्धा नगर पालिका परिषद वार्ड 21 के पार्षद चुनवा खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि वह 3 बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। उनका कहना है कि वह इस बार भी पार्षद का चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे और जीतेंगे। उनका कहना है कि उन्हें कोई बड़ा नेता नहीं बनना है। वह आगे भी जनता के हित के लिए काम करते रहेंगे।

बता दें कि पार्टी द्वारा जारी किए गए निष्कासन पत्र में लिखा है कि कांग्रेस प्रत्याशी होने के बाद पार्षद पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी की है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।