टीआरपी डेस्क। डॉक्टरस ऑन स्ट्रीट और प्रोग्रेसिव युटिलाईज्शन ऑफ रिसर्च एंड ईकानामिक्स की टीम ने गरियाबंद ज़िले में चार स्थानों पर भुंजीया कमार सेवा केंद्र की शुरुआत की है। ग्राम पोंढ, बारूका, कोडो हरदी, पंटोरा में इन केंद्रों की स्थापना की गई है।

प्रत्येक केंद्र में समाजिक स्वीकृति से एक सेवामितान चिन्हित किये गये हैं। इन सेवामितान को संस्था के रिसर्च विशेषज्ञ ठाकुर संतोष के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। डॉ संगीता कौशिक ने भुंजिया-कमार सेवा केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का कार्यभार लिया है।

विशेष संरक्षित जनजाति के लिये इस प्रकल्प के संयोजक डॉ सत्यजीत साहु ने बताया कि पुरे गरियाबंद में ऐच्छिक सेवामितान की उपलब्धता के आधार पर और भी भुंजिया- कमार सेवा केंद्र बनाये जायेंगे। कमार समाज के सर्किल मुखिया साजो कमार ने सेवामितान के लिये कोड़ों हरदी में जगेश और खगेश्वरी, पंटोरा में केशरी बाई, फेंकन बाई, महेन्द्र कुमार, और बारूका में श्रवण कुमार सोरी को नामांकित किया है। बता दें कि दोस्त और प्योर संस्था के सदस्य द्वारा विशेष संरक्षित जनजाति के लिये सेवा अभियान का संचालन पूरे छत्तीसगढ़ में किये जाने की परिकल्पना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।