रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मोहला जिला पंचायत की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा की जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह ने क्षेत्र क्रमांक 6 से जीत दर्ज कर कांग्रेस प्रत्याशी और दो निर्दलीयों को हराया। दिलचस्प बात यह रही कि तीनों प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों का नाम शकुंतला था, जिनमें से एक कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी और दो निर्दलीय थीं।

भाजपा प्रत्याशी लखन कलामें और नरसिंह भंडारी ने भी शानदार जीत हासिल की। इस तरह भाजपा ने पूरे मोहला विकासखंड में अपना दबदबा कायम कर लिया। पहले चरण में मानपुर विकासखंड में भी भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जहां भोजेश शाह मंडावी और रेखा कोठारी विजयी रहे थे।

दूसरे चरण में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सभी की निगाहें 23 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव पर हैं, जहां अंबागढ़ चौकी विकासखंड में मतदान होगा। भाजपा इस विजय अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

See also  जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए अब स्कूलों में ही लगेंगे कैम्प, राज्य शासन ने जारी किया ये आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।