गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुरु, 10 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Puri Bhubaneswar train timings: ट्रेन से पुरी जा रहे हैं तो ध्यान दें! उत्कल एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, नोट कर लें शेड्यूल

Puri Bhubaneswar train timings: ट्रेन से पुरी जा रहे हैं तो ध्यान दें! उत्कल एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, नोट कर लें शेड्यूल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली 10 ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। इनमें 9 ट्रेनें पुरी और एक ट्रेन भुवनेश्वर पहुंचती है।

रेलवे की ओर से जारी संशोधन अलग-अलग ट्रेनों के लिए 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगा। खास बात यह है कि इन ट्रेनों के रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव सिर्फ अंतिम स्टेशन यानी पुरी और भुवनेश्वर के आगमन समय में किया गया है।

उत्कल एक्सप्रेस अब 3:35 बजे पहुंचेगी पुरी

14 सितंबर 2026 से ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस पुरी स्टेशन पर सुबह 3:25 बजे के बजाय 3:35 बजे पहुंचेगी। यानी ट्रेन के आगमन समय में 10 मिनट की बढ़ोतरी की गई है।

See also  IPL में आज डबल हेडर का रोमांच: हैदराबाद में भिड़ेंगे SRH-KKR, तो अहमदाबाद में गुजरात और पंजाब की टक्कर!

इसी दिन से ट्रेन नंबर 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस भी पुरी में सुबह 10 बजे के बजाय 10:45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के निर्धारित आगमन समय में 45 मिनट का बदलाव किया गया है।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली

रेलवे के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक कई अन्य ट्रेनों के पुरी पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है।

1- 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 16 सितंबर से शाम 6:45 बजे के बजाय 7 बजे पहुंचेगी।
2-12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 15 सितंबर से सुबह 6:35 बजे के बजाय 6:45 बजे पहुंचेगी।
3-20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 13 सितंबर से सुबह 6:40 बजे के बजाय 6:45 बजे पहुंचेगी।
4-12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर से सुबह 8:05 बजे के बजाय 8:35 बजे पहुंचेगी।

अजमेर, सूरत और गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में भी बदलाव

17 सितंबर से ट्रेन नंबर 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस पुरी स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजेपहुंचेगी। वहीं, 16 सितंबर से ट्रेन नंबर 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस का आगमन समय दोपहर 2:40 बजे से बदलकर 3:05 बजे कर दिया गया है। इसके अलावा 13 सितंबर से ट्रेन नंबर 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस भी पुरी स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजे पहुंचेगी।

See also  कोरोना: अंबिकापुर में मेजबान व ग्रांट होटल बसंत के संचालक पर FIR दर्ज,सेल्फ़ आईसोलेशन की समझाइश के बाद भी चल रही थी पार्टी

एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भी 15 मिनट देर से पहुंचेगी

पुरी के अलावा भुवनेश्वर पहुंचने वाली एक ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। 13 सितंबर 2026 से ट्रेन नंबर 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भुवनेश्वर स्टेशन पर सुबह 7 बजे के बजाय 7:15 बजे पहुंचेगी। यानी इसके आगमन समय में 15 मिनट का बदलाव किया गया है।

रास्ते के स्टेशनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं

रेलवे के अनुसार, संबंधित ट्रेनों के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के समय में 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक का बदलाव किया गया है। यह संशोधन परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

रेलवे ने साफ किया है कि टाइमिंग में बदलाव केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर ट्रेन के आगमन समय के लिए किया गया है।रास्ते में आने वाले अन्य स्टेशनों के निर्धारित आगमन और प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।