टीआरपी। Chhattisgarh Shiv Sena : भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना के नेतृत्व में 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से सैकड़ों शिवसैनिक दिल्ली जाएंगे।


छत्तीसगढ़ शिवसेना की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी देशमुख, भारतीय कामगार सेना के प्रदेश सचिव आनंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू जांगड़े ने बताया कि शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के मार्गदर्शन में हिंदू राष्ट्र को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसके अलावा गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और हत्यारों पर मुकदमा दर्ज करने कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, समान नागरिक संहिता कानून लागू करने, सीएए और एनआरसी देशभर में लागू करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी वर्गों पर लागू करने, धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग किए जाने पर पूर्ण तालाबंदी करने, टोल टैक्स हटाने, चिकित्सा बीमा 20 लाख रुपये करने, 12वीं तक शिक्षा निःशुल्क करने, पेट्रोलियम पदार्थ से कर समाप्त करने सहित 15 मांगों को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।