Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर, मुंगेली और बिलासपुर में सुबह से बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है।

इसी के साथ ही 24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

1 जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 3% अधिक है। प्रदेश में अब तक 829.9 मिमी बारिश होनी थी लेकिन बारिश 26 मिमी अधिक हुई है।

See also  Chhattisgarh Weather: आज शाम तक हल्की बारिश के संकेत, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।