Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 घंटों के अंदर प्रदेश के करीब 24 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है.

वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर शामिल हैं. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।