Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग मुताबिक बारिश के साथ ही इनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बारिश के साथ वर्ष वज्रपात होने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के राजनांदगांव, बस्तर, दुर्ग और रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। बीते तीन दिनों से राज्य में गर्मी बढ़ गई थी। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के करीब पहुंच गया था। लेकिन मौसम में आए बदलाव के कारण अब लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। राजधानी रायपुर में शनिवार को गर्मी का असर दिन के मुकाबले रात में कम था।

कहां कितना रहा तापमान

शनिवार को राज्य के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। रायगढ़ जिले में 42.9 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मुंगेली जिले का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। बिलासपुर और राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज हुआ। जबकि राजधानी रायपुर में 40.8 डिग्री के करीब था वहीं, जशपुर जिले में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।