रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड(बड़े मंदिर) में रविवार सुबह 8 बजे श्री जी की शांति धारा पूजन अभिषेक के बाद सर्व संकट निवारक, रिद्धी-सिद्धि प्रदायक श्री भक्तांमर जी मूलनायक आदिनाथ भगवान की वेदी के सामने महाअराधना की गई।

इस पूजन में जैन समाज के सभी लोग मौजूद रहे और सभी ने धर्म लाभ लिया। दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष संजय नायक और सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि, श्री भक्ताम्बर विधान का आयोजन दिगम्बर जैन मंदिर मालवीय रोड में वर्ष भर हर रविवार को सुबह 8 बजे श्री जी के अभिषेक शांतिधारा के बाद किया जाता है।

यह भक्ताम्बर विधान महाआराधना नव वर्ष 2023 की शुरुआत से हर रविवार को अनवरत निरंतर जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के साथ विश्व के हर नागरिक को धर्म लाभ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य और शांति मिल सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  Horoscope 6 October 2022 : इन राशि वालों के आय में होगी आशातीत बढ़ोत्‍तरी, चल पड़ेगा रुका हुआ काम, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।