छत्तीसगढ़ का 'औरो' शैलेंद्र ध्रुव बना एक दिन का कलेक्टर, CM भूपेश बघेल ने की मुलाकात
छत्तीसगढ़ का 'औरो' शैलेंद्र ध्रुव बना एक दिन का कलेक्टर, CM भूपेश बघेल ने की मुलाकात

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के ‘पा’ यानी शैलेंद्र ध्रुव जो लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से पीड़ित हैं, 16 साल के ध्रुव को प्रशासन ने आज 1 दिन के लिए कलेक्टर बनाया जाएगा। इसके लिए खुद डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा पीड़ित बालक को उनके घर से लेने गए। साथ में कलेक्टर के जैसे सारे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा।

बता दें शैलेंद्र बचपन से कलेक्टर बनने का सपना देखता था, इसे प्रशासन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर पूरा किया। शुक्रवार को जैसे ही शैलेंद्र कलेक्टर ऑफिस पहुंचा तो उससे मिलने कलेक्टर निलेश क्षीरसागर खुद कार तक आए और उसे शैडो कलेक्टर की जिम्मेदारी दी। इसके बाद अब शैलेंद्र मुख्यमंत्री से मिलने रायपुर आए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उन्हें रायपुर बुलवाकर आईजी-एसपी कान्फ्रेस के दौरान मुलाकात की।उन्होंने शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित किया। एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया ।

See also  Maoists Obstructed Road Construction - परलकोट सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान शैलेन्द्र से पूछा कि उन्हें ठेठरी, खुरमी पसन्द है या चॉकलेट। शैलेन्द्र की पसंद पर मुख्यमंत्री ने उसे खूब सारी चॉकलेट दी और अपने हाथों से मिठाई भी खिलायी।

स्कूल के सब बच्चे छत्तीसगढ़ के औरों का करते है सामान्य व्यवहार

बता दें शैलेंद्र इस गंभीर बीमारी के चलते बॉलीवुड फिल्म पा के किरदार औरो की तरह दिखता है। फिल्म में यह किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। शैलेंद्र स्कूल भी जाता है तो शिक्षक पढ़ाई को लेकर उस पर कभी कोई दबाव नहीं डालते। वह दूसरे बच्चों की तरह न तो शरारत करता है और न ही खेलता है। स्कूल के सब बच्चे भी उसके साथ सामान्य व्यवहार करते हैं। शैलेन्द्र के परिजन ने बताया कि वह बचपन से ही इस बीमारी से पीड़ित है। उसकी इच्छा कलेक्टर बनने की है, लेकिन बीमारी की वजह से उसका शारीरिक विकास रुक गया है, जिसके कारण वह अपना सपना पूरा नहीं कर सका। वह कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर करता था, जो अब पूरी हो गई है।

See also  ईडी की न्यायिक रिमांड पर आईएएस बिश्नोई समेत 3 जेल अभिरक्षा में भेजे गए

इलाज की तैयारी में जुटी स्वास्थ्य विभाग

इधर, शैलेंद्र के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम शैलेंद्र के टेस्ट की तैयारी कर रही है। जिला अस्पताल के अधीक्षक जीएस टंडन ने बताया है कि बच्चे के इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर