बड़ी खबर- प्रदेश में अब तक चिटफंड कंपनियों के 774 डायरेक्टर गिरफ्तार, फरार चल रहे पदाधिकारियों की संपत्ति होगी कुर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक चिटफंड कंपनियों के 774 डायरेक्टर या पदाधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। जो लालच देकर जनता के पैसे डकार कर फरार हो गए। आज पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी गई। सीएम ने इस दौरान सभी एसपी-आईजी को दिए आदेश, चिट फंड कम्पनी के शेष फ़रार डायरेक्टर पदाधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने बैठक में सभी एसपी इसके लिए एक समय सीमा तय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर और एसपी आपसी समन्वय कर चिट फंड कंपनियों की अन्य सम्पत्तियों को चिंहांकित कर कर कुर्क करने को कहा है। इस कार्यवाही में विलम्ब न हो।

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों पर हुई कार्रवाई का हिसाब लिया। एक-एक जिले में इस तरह की कार्रवाइयों की रिपोर्ट ली गई। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मिले आवेदनों का परीक्षण एवं उनके द्वारा कंपनियों में डिपॉजिट राशि का आंकलन करने भी निर्देश दिए।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश की चौपाल आज भरतपुर-सोनहत विधानसभा के तीन गांवों में, बैकुंठपुर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।