मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित ‘गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों के लिए आयोजित इस एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट करने वाले नगरीय निकायों के सम्मान समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान नगर निगमों के महापौरों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे और विभागीय योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों को पुरस्कृत करेंगे। सीएम इस कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भारत सरकार द्वारा डंडियन अर्बन हाउसिंग कान्क्लेव राजकोट में घोषित छत्तीसगढ़ के तीन हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सबके लिए आवास मिशन, शहरी आजीविका मिशन और संपति कर संग्रहण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। नगरीय निकायों में विकास कार्यों के साथ साथ शहरों के तीव्र एवं सुनियोजित विकास की दिशा में कदम बढ़ाने महापौरों और अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री खुली चर्चा करेंगे और शहरी विकास को गति देने मंथन किया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।