राजनीतिक दलों को समय पूर्व देनी होगी संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन की पूरी जानकारी

रायपुर। बस्तर संभाग के सभी राजनैतिक दलों को सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में अवगत कराने हेतु समस्त जिला मुख्यालय में जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजनैतिक दलों की एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में कानून व सुरक्षा व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों के भ्रमण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मापदण्ड के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आवागमन की सूचना समय पूर्व दिये जाने के संबंध में बताया गया, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों के सुरक्षा आंकलन की कार्यवाही की जाकर आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा यह बताया गया कि विगत वर्षों में जिस तरीके से माओवादियों के प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये, माओवादियों के गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के कारणवश, बौखलाहट में माओवादियों द्वारा निहत्थे व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। माओवादियों की इस चुनौती को सामना करते हुये और बेहतर रणनीति के तहत् पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में कार्य की जायेगी ताकि माओवादियों की हिंसात्मक गतिविधियों को समाप्त करते हुये क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था स्थापित किया जा सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।