Children reached the police station on Children's Day - थाना स्टाफ ने ऐसे किया वेलकम
Children reached the police station on Children's Day - थाना स्टाफ ने ऐसे किया वेलकम

विशेष संवादाता, रायपुर

बच्चे मन के सच्चे.. सारे जग के आँख के तारे..। कुछ इन्हीं संवेदनशीलताओं के साथ आज चाचा नेहरू की याद में प्रदेश के बच्चों ने बाल दिवस Children’s Day सेलिब्रेट किया। हर किसी ने अपने ही अंदाज़ में बाल दिवस मनाया। कुल मिलकर नौनिहालों के इस खास दिन को मज़ेदार और यादगार बनाने के लिए कुछ खास किया गया। जैसे दंतेवाड़ा में नन्हे दिव्यांश को एक दिन का CMO बना उसे डॉक्टर बनने का जज्बा जगाया गया तो जांजगीर में दिव्यांग स्कूल पहुंचकर कलेक्टर-एसपी ने मिठाइयां खिला और उनके साथ समय बिताकर उन्हें बधाई दी।

इसी तरह राजधानी रायपुर की सबसे ऐतिहासिक शासकीय स्कूल जे एन पांडे स्कूल में बच्चों को थाना सिटी कोतवाली स्टाफ द्वारा थाना भ्रमण एवं थाना के कार्यों के बारे में बाल दिवस के उपलक्ष में अवगत कराया गया। थाना पहुंचे बच्चे भी खाखी के बीच पहुंचे तो जरा सकुचाये लेकिन थाना स्टाफ ने उन्हें जल्द ही यह समझाया पुलिस उनकी रक्षक है। बच्चों को पुलिस थाना कोतवाली की कार्यशैली भी बताई कि पुलिस काम कैसे करती है।

See also  Mission 2023: माकन की मौजूदगी में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 1 को, एआईसीसी को भेजी जाएगी सूची, दिल्ली से जारी होंगे कांग्रेस कंडिडेट्स के नाम

कुछ इन्हीं संवेदनशीलताओं के साथ जिले के कलेक्टर और एसपी आज अचानक से शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास में मानसिक रुप से निशक्त बच्चों के बीच बाल दिवस मनाने पहुँच गए। ठीक से बोल, सुन और चल नहीं पाने वाले बच्चों को जब कलेक्टर और एसपी के हाथों चाकलेट, मिठाईयां, गिफ्ट सहित प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू के प्रिय गुलाब के फूल मिले तो उन्हें एक अलग ही सम्बल मिला।

दंतेवाड़ा में यूनिसेफ के सहयोग से आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दंतेवाड़ा के रहने वाले दिव्यांशु ताती को एक दिन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुभाष सुराना की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर पुजारी ने दिव्यांशु को अपनी कुर्सी पर बैठाया तथा उसे बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। दिव्यांशु से पूछे जाने पर उसने कहा कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।