Keshkal MLA's mobile office - क्षेत्र छोड़कर रायपुर में तैनात है चलित विधायक कार्यालय
Keshkal MLA's mobile office - क्षेत्र छोड़कर रायपुर में तैनात है चलित विधायक कार्यालय

विशेष संवादाता, रायपुर

रायपुर के प्रियदर्शनी नगर स्थित मातृ -पितृ छाया अपार्टमेंट के सामने खड़ी एक बड़ी सी गाड़ी सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह कोई मामूली हेवी मोटर नहीं बाल्कि विधायक केशकाल संत राम नेताम की है। अनुसूचित जनजाति जिला केशकाल की जनता के लिए सर्वसुविधायुक्त इस वैन में दूरस्थ गांवों में बसे लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए विधायक संत राम जाते हैं। इन शॉर्ट आपकी सर्कार आप के द्वार टाइप के विचार से एमएलए केशकाल इसपर अपना दफ्तर चलते हैं।

हालांकि विधायक और उनका चलित कार्यालय पिछले 5 दिनों से रायपुर के प्रियदर्शनी नगर में ही है। लोग उत्सुकता के साथ अनबुझे सवाल लिए इसे देखते हैं। जिन्हें उत्सुकता हैं वो यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जब विधायक और उनका चलित कार्यालय राजधानी में है तो क्षेत्र की जनता की समस्या कौन सुन रहा। वहीँ सवाल यह है कि 5 दिन पहले केशकाल से चलकर आई मोबाइल वैन क्यों कॉलोनी की सड़क जाम किये कड़ी है। चलित विधायक कार्यालय के विषय में पता चला साफ है कि सर्विसिंग के लिए था पर अब तक कंपनी वालों ने समय नहीं दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।