टीआरपी। sant Chinmayanand Bapu : राजधानी के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में दो वर्ष पूर्व देश के प्रसिद्ध कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा और पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान की कथाओं की अमृत गंगा बहाने आए थे। उस समय से युवाओं में धर्म आस्था की लहर अधिक प्रवाहित हुई है। अब, उसी अवधपुरी मैदान पर एक और प्रसिद्ध कथावाचक चिन्मयानंद बापू आध्यात्मिक प्रवचन से भक्तिभाव जगाने आ रहे हैं। नए साल 2026 में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 7 बजे तक हजारों श्रद्धालु कथा सुनने उमड़ेंगे।


विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के सचिव मयंक वैद्य ने बताया कि गुढ़ियारी, श्रीनगर रोड के समीप अवधपुरी मैदान में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। चिन्मयानंद बापू भगवान श्री कृष्ण की सुंदर दिव्य कथा सुनाएंगे और अपनी अमृतवाणी में धर्म का प्रचार करेंगे। बापू के श्री मुख से यह 599 वीं कथा का गान किया जाएगा।


2100 महिलाएं धारण करेंगे कलश


आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा 6 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे काली माता मंदिर प्रांगण गुढ़ियारी से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंचेगी। इसमें 2100 महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण करेंगी। कलश यात्रा में बैंड, डीजे, भगवान की सुंदर झांकियों और छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध पारंपरिक कर्मा नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। स्वयं बापू इस कलश यात्रा में सम्मिलित होकर जनमानस को अपना शुभ आशीर्वाद देंगे।

See also  छग हाई कोर्ट के 11 अधिवक्ता सीनियर एडवोकेट नामित, जारी हुई अधिसूचना


कथा के मुख्य यजमान जितेश अग्रवाल सीटू और अमित अग्रवाल सह यजमान की भूमिका में हैं। साथ ही विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के ट्रस्टी चंद्रचूड़ त्रिपाठी, अरविंद अग्रवाल, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, आशीष तिवारी, रोहित मिश्रा के प्रमुख संयोजक हैं।


35 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था


कथा में प्रदेशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। इसे देखते हुए 35 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं के लिए कथा उपरांत भोजन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही यातायात जाम से निपटने के लिए हजारों मोटरसाइकिल, कारों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।