टीआरपी। Moti Mahal Hotel fined Rs 10000 : राजधानी के अनेक होटलों में खाद्य सामग्री को नाली में ही बहाया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने बैजनाथपारा स्थित मोती महल होटल का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने और नाली में ही खाद्य सामग्री बहाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही होटल संचालक को शीघ्र ही होटल के आउटलेट में मिनी एसटीपी निर्माण करवाने पुनः नोटिस दिया है।


नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर शास्त्री बाजार मुख्य का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने औचक निरीक्षण के दौरान नाली में गंदगी फेंके जाने पर जुर्माना लगाया। चेतावनी दी गई कि यदि होटल के आउटलेट में मिनी एसटीपी का निर्माण नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।