सीएम बघेल ने की छत्तीसगढ़ के पांच त्योहारों में छुट्टी की घोषणा
सीएम बघेल ने की छत्तीसगढ़ के पांच त्योहारों में छुट्टी की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को अपने बहुचर्चित रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी की 20वीं कड़ी में ‘आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात-चीत करते हुए सबसे पहले छत्तीसगढ़ी में प्रदेशवासियों को पारंपरिक हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

साथ ही उन्होने विश्व आदिवासी दिवस की भी बधाई दी। कहा- हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इससे सभी लोगों को आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृतियों और उनके उच्च जीवन मूल्यों को समझने का मौका मिला। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को आगामी नागपंचमी, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, ओणम, राखी, कमरछठ और कृष्ण जन्माष्टमी की भी अग्रिम बधाई दी।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा फैसला भी लिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया भावना को ध्यान में रखते हुए हरेली सहित पांच त्योहारों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

प्रदेशवाशियों से की कोरोना से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने कोरोना की ‘तीसरी लहर’ को लेकर सभी से बहुत सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार मनाते समय फिजिकल डेस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, हाथ को साबुन-पानी से धोते रहें तथा टीका जरूर लगवाएं। खुद को बचाए रखना ही सबसे जरूरी उपाय है।

See also  रोज नहीं नहाने वाले पति हो जाये सावधान, मिल सकती है सख्त सजा
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर