कानन-पेंडारी जू में एमु बर्ड ने दिया 1.5 kg का अंडा, देखने के लिए लग रही पर्यटकों की भीड़

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जू में एक एमु पक्षी ने 1.5 किलो का अनफर्टिलाइज अंडा दिया है। हालांकि, नर नहीं होने के कारण इस अंडे से चूजा तो नहीं निकल सकता, लेकिन जू-प्रबंधन ने इसे पर्यटकों के लिए अब इंटरप्रिटेशन सेंटर में रखा दिया है। ये अंडा अब पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां आने वाले लोग इसे देख कर इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं।

नर पक्षी की हो गई थी मौत, 4 साल बाद दिया अंडा

रांची के जू से 2018 में कानन-पेंडारी जू में एमु पक्षी का जोड़ा लाया था। इसके बदले कानन पेंडारी से एक बाघ और एक सिंह रांची जू को दिया गया था। लेकिन ट्रांसपोर्टिंग के दौरान नर एमु की तबीयत खराब हो गई थी। कानन लाने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तब से मादा एमु अपनी केज में अकेली रह रही है।

अनफर्टिलाइज है अंडा

3 साल बाद अब मादा ने एक अंडा दिया है। कानन अधीक्षक संजय लूथर ने बताया कि मादा केज में अकेली है। ऐसे में ये अंडा अनफर्टिलाइज (बाय) है। इससे चूजा नहीं निकल सकता। ऐसे में इसे अन्य जानवर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे देखते हुए अंडे को केज से निकालकर इंटरप्रिटेशन सेंटर में रख दिया गया है। इससे पर्यटक इसके बारे में जानकारी ले सकें।

1 किलो 523 ग्राम का है अंड़ा

एमु का अंडा आम मुर्गी के अंडे से सात गुना ज्यादा बड़ा होता है। इस अंडे का वजन 1 किलो 523 ग्राम है। आमतौर पर मुर्गी के अंडे का वजन 130 से 150 ग्राम तक ही होता है। ऐसे में कानन में पहुंचने वाले पर्यटक इसे देख और इसके साथ सेल्फी लेकर वहां के कर्मचारियों से इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी ले रहें हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।