रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की।

वहीं मुख्यमंत्री ने बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौ माता को चारा खिलाया और धान की कोठी से बीज लाकर पूजा की। मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना की।

रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यवासियों के धन धान्य से भरे रहने की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।