CM भूपेश बघेल ने विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स को प्रदान की ट्राफी, सचिन के चौकों ने जीता दिल, श्रीलंका को 14 रनों से हराया
image source ; google

टीआरपी डेस्क। रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम किया। सीएम भूपेश बघेल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रहे इंडिया लिजेंड्स ने 14 रन से श्रीलंका लिजेंड्स को हरा दिया। भारतीय लिजेंड्स ने अपनी परफॉर्मेंस से एक बार फिर साबित किया कि लिजेंड खिलाड़ी हमेशा लिजेंड ही होते हैं।

श्रीलंका के सामने 182 रन का लक्ष्य

रोड सेफ्टी क्रिकेट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने सबसे पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर रन बनाने का मौका सबसे पहले मिला। आपको बता दें, इंडिया लिजेंड्स क्रिकेट टीम ने 181 रन 4 विकेट खोकर बनाएं और 182 रन का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा। इस दौरान रायपुर के लोगों में काफी जोश नजर आया। पूरे स्टेडियम में जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा के नारे लगते रहे।

See also  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से महतारी वंदन योजना पर कार्रवाई करने की मांग
https://twitter.com/RSWorldSeries/status/1373689917562306576?s=20

वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपनी बैटिंग के दौरान शानदार शॉट खेलते हुए 5 चौके लगाए। हालांकि 30 रन बनाकर सचिन आउट हो गए। साथ ही इस मैच में सहवाग का बल्ला नहीं चला वह एक छक्का जरूर लगाने में कामयाब रहे लेकिन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा युवराज सिंह ने 60 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यूसुफ पठान 62 रन बनाने में कामयाब रहे। ताबड़तोड़ पांच छक्के लगाकर इन्होंने रायपुर के लोगों का दिल जीत लिया। शानदार शॉट खेलते हुए चार बार बॉल को बाउंड्री के पार भेजते हुए 4 रन स्कोर किए।

इंडिया लिजेंड्स 14 रनों के अंतर से जीत गया मैच

श्रीलंका लिजेंड्स की तरफ से बैटिंग करने आए दिलशान 21 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका का दूसरा विकेट सनथ जयसूर्या के रूप गिरा। जयसूर्या 40 रन बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन इनकी भी परफॉर्मेंस श्रीलंका को जीत की तरफ न ले जा सकी। श्रीलंका की टीम भारत की तरफ से मिले लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब ना हो सकी। 20 ओवर में 167 रन बनाकर श्रीलंका लिजेंड्स के खिलाड़ी आउट हो गए। आखिरी बॉल पर श्रीलंका को जीत के लिये 15 रन बनाने थे जो नहीं बन पाया और इंडिया लिजेंड्स 14 रनों के अंतर से मैच जीत गया।

See also  यूपी में गौशाला चलाने वाले मोटे हो रहे और गौमाता दुबली, महोबा में सीएम भूपेश बघेल ने योगी-मोदी पर साधा निशाना

2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल की तरह

इंडिया और श्रीलंका के लिजेंड्स के बीच आज के मुकाबले ने दर्शकों को 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल की याद ताजा कर दी। रविवार को खेले गये मुकाबले में इंडिया लिजेंड्स के पांच खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लेजेंडस की टीम में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, यूसुफ पठान और मुनाफ पटेल वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं श्रीलंका लिजेंड्स में कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेराथ, नुवान कुलसेकरा, अजंता मेंडिस, चमारा सिल्वा और उपुल थरंगा जैसे 6 खिलाड़ी 2011वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा थे। उस मैच में भी टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर प्रतिष्ठित कप जीता था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।