रायपुर। भारत सरकार ने 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा को नया रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) का प्रमुख नियुक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए RAW चीफ की नई जिम्मेदारी मिलने पर रवि सिन्हा को फोन पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईपीएस ऑफिसर और वर्तमान में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवा दे रहे रवि सिन्हा को भारत सरकार द्वारा अनुसंधान और विश्लेषण विंग (RAW-रॉ) चीफ नियुक्त किया गया है. श्री रवि सिन्हा से आज दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.’

आपको बता दें कि रॉ भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है, जो सीधे पीएमओ के अधीन काम करती है। सितम्बर 1968 में गठित इस संगठन का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना है। इसी के साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है। जिससे भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।

See also  छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, परिणाम के लिए करनी होगी 15 मई तक प्रतीक्षा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।