रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रगति मैदान पंडरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि व्यवसाय के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की व्यवस्था की जा रही है। लोग गोधन न्याय योजना का लाभ उठा रहे हैं।

प्रदेश बिजली उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का लाभ 82 लाख लोगों को मिल चुका है। प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ जाएगी।इस बजट में हमने आईटीआई के उन्नयन हेतु 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

  1. त्रिमूर्तिनगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जायेगा।
  2. गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।
  3. क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए डामरीकरण का कार्य करवाया जायेगा
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में, भावना नगर में यश मेन्स सैलून से चिल्फी हाईट्स तक, माँ दुर्गा ड्राईक्लीनर से सांई सिमरन सिटी तक, भावना नगर में राठौर कॉलोनी में, श्रीरामनगर फेस 1 की गली नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 में डामरीकरण करवाया जायेगा। वार्ड 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में, कविता नगर में नेताजी होटल से उप मुख्य लेबर कमिश्नर ऑफिस और एस्थेटिक इंस्टिट्यूट तक, भारत माता चौक से पाणीग्रही के घर तक एवं गीतांजली नगर में काशी अपार्टमेंट मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों का डामरीकरण करवाया जायेगा।
  • 4. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड राजातालाब के अरमान नाले को कवर्ड करवाया जायेगा।
  • 5. कालीमाता वार्ड में राजीव नगर नाले का निर्माण कार्य करवाया जायेगा।
  • 6. 50 वर्ष पुराने जवाहर गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा।
See also  लोहे का एंगल लेकर रायपुर से पटना के लिए निकला था ट्रक, खोया नेशनल हाइवे में नियंत्रण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।