टीआरपी डेस्क। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से आज फिर झटका लगा है। कोर्ट ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े ईडी के मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। कोर्ट ने सीबीआई मामले में भी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 27 अप्रैल तक बढ़ाई है।

बता दें कि शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत ईडी और सीबीआई से जुड़े आदेश में संशोधन किया। कोर्ट ने इससे पहले सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई और ईडी, दोनों मामले में 1 मई तक के लिए बढ़ाई थी। इतना ही नहीं इस दौरान कोर्ट ने ईडी के वकील की दलीलों को भी सुना। ईडी ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में एजेंसी इसी महीने के अंत तक चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल करने जा रही है।

See also  NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका ने निदेशक पद से दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को एक नयी आबकारी नीति लागू की थी। बाद में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोपों के चलते इस नीति को रद्द कर दिया गया। इस नीति के तहत निजी विक्रेताओं ने पूरे शहर में शराब की दुकानें खोली थीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।