रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक भसीन के वैशाली नगर निवास पहुंचकर दिवंगत विद्यारतन भसीन को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने इस दौरान उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने कातुलबोड़ से जामुल पहुंच मार्ग का नाम दाऊ विद्यारतन भसीन मार्ग करने की घोषणा की।

इस दौरान दिवंगत विधायक के नाम पर मार्ग का नामकरण रखने पर विद्यारतन भसी की बड़ी बेटी दिव्या भसीन ने सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, विधायक निधि की राशि उनके विधानसभा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।