रायपुर। छत्तीसगढ़ से पटना जा रही एक सवारी बस शनिवार को नौबतपुर विक्रम मोड़ के नजदीक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के नौबतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पटना एम्स में भेजा गया है।

देखें घायलों की लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह राजहंस एक्सप्रेस रायपुर से सवारी लेकर पटना जा रही थी। इसी बीच नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर-खगौल मुख्य मार्ग पर गोपाल अस्पताल के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें चालक सहित डेढ़ दर्जन बस सवार यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

See also  Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।