रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्यटकों से लगातार संपर्क करने कहा है। बता दें कि सीएम ने बुधवार रात को आला अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में हैं।

उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि इस कठिन समय में हमारी सरकार हर नागरिक की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के अफसरों ने पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय गृह और विदेश विभागों से संपर्क शुरू कर दिया है। वहां फंसे कुछ पर्यटकों से संपर्क की भी खबरें हैं। हालांकि पर्यटकों की संख्या को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।