FREE AYODHYA YATRA टीआरपी न्यूज।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बुजुर्गों को मुफ्त अयोध्या धाम की यात्रा योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत पिछले वर्ष 2024 में 25 हजार श्रद्धालु और अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु मुफ्त यात्रा करके श्रीराम लला का दर्शन लाभ ले चुके हैं। ऐसी ही मुफ्त यात्रा वाली एक ट्रेन रवाना हुई जिसमें 800 से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने गए हैं।


850 यात्री रवाना हुए


श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग से 850 तीर्थयात्रियों का जत्था राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना शुरू की गई है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। अब तक 28 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है, प्रदेश के श्रद्धालु भविष्य में भी दर्शन के लिए जा सकेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में फिर बड़ा घोटाला? AAP नेताओं ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा


पिछले वर्ष 2024 में शुरू हुई योजना


यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर किया जाता है। रेलवे स्टेशन पर यात्रा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।