छत्तीसगढ़ में नहीं लगेगा लॉकडाउन, सीएम बोले- इससे छिन जाती है लोगों की रोजी-रोटी
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में दिन ब दिन कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच लोग संक्रमित होने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारी अनुसार, शनिवार को करीब 1273 नए संक्रमित लोग मिले और 11 मरीजों की मौतें भी हुई। वहीं पिछले दो दिनों से लगातार एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी जिलों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

‘मैं लाॅकडाउन के पक्ष में नहीं’ -CM भूपेश बघेल

इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री और आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा। इस संबंध में सीएम भूपेश ने भी शनिवार को बिलासपुर में कहा कि मैं लाॅकडाउन के पक्ष में नहीं हूं, इससे लोगों की रोजी-रोटी छिन जाती है। कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए ताकि कोरोना से भी लड़ सकें और रोजी रोटी का नुकसान भी न हो। वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है कि प्रदेश में घबराने जैसी बात नहीं है। कोरोना के गाइडलाइन का सभी पालन करें।

See also  बिग ब्रेकिंग : 1 मार्च से शुरू हो रही है बिलासपुर से दिल्ली उड़ान…

फिलहाल हम प्रदेश में लॉकडाउन जैसे कदम नहीं उठाने जा रहे हैं, लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने सीएम की बैठक के लिए कुछ प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें सीमावर्ती जिलों में कोरोना जांच अनिवार्य करना भी शामिल है। यही नहीं, जिन इलाकों में कोरोना से मौत हुई है, वहां रेंडम जांच करने की योजना है।

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा मामले

बता दें, सीएम बघेल रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जिले में अतिरिक्त सतर्कता और सख्ती बरतने के लिए दिशा निर्देश दे सकते हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इन्हीं तीनों जिलों में आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सक बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि अभी भी सबको कोरोना अनुकूल व्यवहार करने की जरूरत है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में राज्य के कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। इन मामलों को देखते हुए कुछ जिलों में जिला प्रशासन ने सख्ती भी शुरू कर दी है। इसके अलावा संक्रमण वाले इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही जारी किया जा चुका है।

See also  मंत्री ने कहा....पिछली सरकार ने पूरे बिलासपुर शहर को घुरुवा बना कर रख दिया था!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।