OMG: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, नाराज पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
OMG: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, नाराज पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

टीआरपी न्यूज डेस्क। 12 साल की बच्ची को अपनी मासूमियत की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल बिहार के बेगूसराय में पड़ोसी ने एक 12 साल की मासूम बच्ची पर केरोसिन का तेल छिड़ककर उसे इसलिए आग के हवाले कर कर दिया कि उसने खेल-खेल में अपनी नादानी के चलते पड़ोसी की जमीन पर लगा एक पौधा उखाड़ दिया था।


बहरहाल, घटना के तुरंत बाद ही उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 साल की लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसने पड़ोस में रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया।

पहले की पिटाई फिर लगाई आग

ऐसे में सिकंदर की नजर जब पौधे पर गई तो वह उखड़ा हुआ पौधा देख गुस्से में लाल हो उठा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्ची की खूब पिटाई कर दी, लेकिन जब आरोपियों का मन इससे भी शांत नहीं हुआ तो दोनों ने बच्ची पर केरोसिन का तेल डाल उस पर आग लगा दी। शरीर में आग लगते ही मासूम बच्ची छटपटाने लगी। ऐसे में अन्य पड़ोसियों ने जब मासूम को देखा तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  Twitter : एलन मस्क ने सस्पेंड किया प्रतिद्वंदी Koo का अकाउंट, सह-संस्थापक ने ट्विटर की नीतियों पर उठाए सवाल

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनके और पड़ोसी सिकंदर यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, मामले पर बेगूसराय डीएसपी निशित प्रिया का कहना है कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।