रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रांत प्रचारक राजेंद्र जी ने कंवर के समर्थन में खुलकर बयान दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में राजेंद्र जी ने कहा कि कलेक्टर किसी का दामाद है, इसलिए उसे हटाया नहीं जा रहा। उनका यह बयान सीधे तौर पर कलेक्टर पर पक्षपात और सत्ता से संरक्षण मिलने के आरोपों को हवा देता है।

दरअसल, ननकीराम कंवर पिछले कई दिनों से कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा था कि कलेक्टर शासन के बजाय व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर फैसले ले रहा है। इसी संदर्भ में राजेंद्र जी का बयान सामने आया है।

राजेंद्र जी छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक आरएसएस के प्रांत प्रचारक रहे हैं। रायपुर के वीआईपी रोड पर बने भव्य राम मंदिर की रूपरेखा उन्होंने तैयार की थी, और मंदिर का निर्माण भी उनकी देखरेख में पूरा हुआ था। संघ और संगठन में उनकी गहरी पकड़ रही है, इसलिए उनका यह बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।