गंजम। ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता पिताबास पांडा पर उनके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के सामने हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी और तनाव पैदा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, देर रात दो अज्ञात बाइक सवार हमलावर ब्रह्मनगर में पीताबास पंडा के घर के पास पहुंचे। जैसे ही पंडा घर से बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और तुरंत ही मौके से भाग गए। गोली उनके सीने में लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एमकेजीसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

बता दें, पीतबास पांडा ओडिशा के एक प्रतिष्ठित वकील और राज्य बार काउंसिल के सदस्य थे। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उन्होंने ब्रह्मपुर शहर और गंजाम जिले में पहले की सरकार के दौरान कई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।