मेलबर्न। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के 15 सदस्यीय ODI स्क्वाड में लौट आए हैं। यह स्क्वॉड भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू सीरीज के लिए है। मिशेल मार्श टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, क्योंकि पैट कमिंस इस समय उपलब्ध नहीं हैं।

बता दें, स्टार्क ने पिछले महीने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज में नहीं खेले थे। इस बार स्टार्क उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 की सीरीज हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ODI स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अन्य नए शामिल खिलाड़ियों में अनकैप्ड बैटर रेनशॉ , मैट शॉर्ट और मिच ओवेन शामिल हैं।

T20I स्क्वॉड (पहले दो मैचों के लिए): मिचेल मार्श (कप्तान),सीन एबॉट. ज़ेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।

See also  देश में नहीं रुक रहीं यौन शोषण की घटनाएं, डरा रहे हैं बाल संरक्षण आयोग के आंकड़े, जानें छत्तीसगढ़ का हाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।