Major action taken over misconduct with female teachers
Headmaster suspended

टीआरपी डेस्क। जिला सहकारी बैंक की एक महिला मैनेजर की मनमानी का मामला सामने आया है। मृतक के नॉमिनी से 10 हजार की घूस मांगना मैनेजर को भारी पड़ गया, कलेक्टर के आदेश पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

निपानिया की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में प्रभारी मैनेजर के पद पर तैनात अनीता पाण्डेय के खिलाफ कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची थी। इस शिकायत ने बैंक के अंदर चल रही धांधली की पोल खोलकर रख दी।

क्या था पूरा मामला?

शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक में मृतक खातेंदार के नॉमिनी से राशि के भुगतान के बदले घूस की मांग की गई थी। अनीता पाण्डेय ने काम निकालने के नाम पर सीधे 10,000 रुपये रिश्वत मांगे थे। पीड़ित ने चुप बैठने के बजाय हिम्मत दिखाई और सीधे कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंच गया।

कलेक्टर का कड़ा एक्शन

शिकायत मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत जांच के लिए नोडल अधिकारी को तैनात किया। जब जांच रिपोर्ट आई, तो मैनेजर पर लगे आरोप पूरी तरह सच साबित हुए। इसके बाद कलेक्टर ने बिना देरी किए उन्हें निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।

See also  बड़ी खबर : कैबिनेट बैठक खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर…

सस्पेंशन का आदेश, मुख्यालय बदला

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अनीता पाण्डेय को बैंक कर्मचारी सेवा नियम के तहत सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल, उनका मुख्यालय महासमुंद शिफ्ट कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें सिर्फ आधे वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं मिलेगी। बिना लिखित अनुमति के वह मुख्यालय महासमुंद छोड़कर कहीं नहीं जा सकेंगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन का यह रुख उन अधिकारियों के लिए चेतावनी है जो आम जनता के काम निकालने के लिए घूस की मांग करते हैं। निपानिया शाखा में अब काम को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।