टीआरपी डेस्क। धमतरी का करेली बड़ी में दो साल की मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। 10 रुपये का फ्रूटी पाउच बच्ची की जान पर भारी पड़ गया।

जानकारी के अनुसार परिजनों ने पास की दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था। बच्ची ने इसे पीना शुरू ही किया था कि अचानक उसकी हालत खराब हो गई। घबराए हुए घरवालों ने जब पाउच काट कर देखा, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अंदर करीब 3 इंच लंबा अजीब सा अवशेष पड़ा था। सूत्रों की मानें तो यह छिपकली की चमड़ी जैसा दिख रहा था।

बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में गुस्सा है। परिजनों ने मांग की है कि इस बड़ी लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

See also  रावांभाठा में हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो मासूमों की मौत

घटना की खबर फैलते ही विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि आखिर ये जहरीली चीज पाउच के अंदर पहुंची कैसे? क्या ये फैक्ट्री में पैकिंग के दौरान हुआ या दुकान तक पहुंचने के बीच कोई बड़ी गड़बड़ी हुई है। अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई खुलकर जवाब नहीं आया है। हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।