accident

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क हादसे का मामला सामने अया है। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटर साइकल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

बता दें कि मृतकों में 2 पुरुष और एक युवती शामिल है। यह पूरी घटना नेशनल हाइवे 43 में स्थित ग्राम बरबसपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं कार ड्राइवर नशे में धुत्त बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची नागपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।